स्टेट बैंक में 1500+ पदों के लिए नोटिफिकेशन, ₹64,480 तक पे स्केल, ऐसे करें अप्लाई

SBI Recruitment 2026: बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए State Bank of India ने बड़ी भर्ती निकाली है। SBI ने Junior Associate (Customer Support & Sales) यानी क्लर्क कैडर में कुल 1,538 पदों के लिए Special Recruitment Drive का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 7 अगस्त से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 27 अगस्त 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।

SBI Clerk Recruitment 2026

इस भर्ती से जुड़ी सबसे जरूरी बात यह है कि यह SC, ST और OBC Backlog Vacancies के लिए विशेष भर्ती अभियान है। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी कैटेगरी और संबंधित राज्य में उपलब्ध पदों को जरूर देख लें। कुल पदों में 207 SC, 1,219 ST और 112 OBC कैटेगरी के लिए हैं।

SBI Clerk Recruitment 2026: जरूरी जानकारी

विवरणजानकारी
बैंकState Bank of India
पदJunior Associate (Customer Support & Sales)
कुल पद1,538
भर्ती प्रकारSC/ST/OBC Backlog Special Drive
आवेदन शुरू7 अगस्त 2026
अंतिम तिथि27 अगस्त 2026
योग्यताGraduation
आयु सीमा20 से 28 वर्ष
आवेदनऑनलाइन
प्रारंभिक परीक्षासितंबर 2026 संभावित
मुख्य परीक्षाअक्टूबर/नवंबर 2026 संभावित
Pay Scale₹24,050 से ₹64,480

किस राज्य में कितने पद हैं?

SBI ने अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए रिक्तियां जारी की हैं। उम्मीदवार केवल एक State/UT की Vacancy के लिए आवेदन कर सकता है।

राज्य/UTपद
गुजरात289
महाराष्ट्र165
मध्य प्रदेश134
झारखंड133
कर्नाटक120
ओडिशा111
राजस्थान106
आंध्र प्रदेश88
तमिलनाडु65
पश्चिम बंगाल55
जम्मू-कश्मीर42
असम39
तेलंगाना32
उत्तर प्रदेश31
कुल1,538

अन्य राज्यों में भी पद उपलब्ध हैं। उत्तर प्रदेश में यह भर्ती Lucknow Circle के अंतर्गत है और यहां 31 ST backlog vacancies दी गई हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

Junior Associate पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त University से Graduation की Degree या केंद्र सरकार द्वारा मान्य समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

Graduation के Final Year या Final Semester में पढ़ रहे छात्र भी provisionally आवेदन कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को चयन होने की स्थिति में यह प्रमाण देना होगा कि उन्होंने 31 दिसंबर 2026 तक Graduation पास कर लिया है।

कितनी रखी गई है Age Limit?

उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2026 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। यानी जन्म 2 अप्रैल 1998 से पहले और 1 अप्रैल 2006 के बाद नहीं होना चाहिए।

OBC उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 साल और SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी गई है। अन्य पात्र श्रेणियों के लिए भी नोटिफिकेशन के अनुसार आयु में छूट उपलब्ध है।

क्या ₹64,000 से ज्यादा मिलेगी सैलरी?

यहां Salary को लेकर एक जरूरी बात समझना जरूरी है। SBI के नोटिफिकेशन में Pay Scale ₹24,050 से ₹64,480 तक दिया गया है। Graduate उम्मीदवारों के लिए दो advance increments जोड़ने के बाद Starting Basic Pay ₹26,730 बताया गया है।

मुंबई जैसे Metro City में नए Junior Associate की शुरुआती कुल मासिक Emoluments लगभग ₹46,000 बताई गई हैं, जिसमें DA और अन्य मौजूदा allowances शामिल हैं। Posting के स्थान के अनुसार भत्ते बदल सकते हैं। इसलिए ₹64,480 को शुरुआती मासिक सैलरी नहीं, बल्कि Pay Scale का ऊपरी स्तर समझना चाहिए।

Selection Process कैसे होगा?

SBI Clerk भर्ती में सबसे पहले Preliminary Examination होगी। इसमें 100 प्रश्न और 100 अंक होंगे तथा परीक्षा एक घंटे की होगी। English Language, Numerical Ability और Reasoning Ability से प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर पर 1/4 अंक की Negative Marking होगी।

Prelims क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार Main Examination में शामिल होंगे। Final Merit तैयार करते समय Prelims के अंक नहीं जोड़े जाएंगे और मुख्य परीक्षा के अंकों को महत्व दिया जाएगा।

इसके अलावा उम्मीदवार को संबंधित राज्य की चुनी गई Local Language पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए। 10वीं या 12वीं में वह भाषा पढ़ी होने का प्रमाण नहीं होने पर Local Language Test देना होगा।

आवेदन शुल्क और Apply करने का तरीका

इस Special Recruitment Drive में OBC उम्मीदवारों के लिए ₹750 आवेदन शुल्क है। SC, ST, PwBD और पात्र Ex-Servicemen श्रेणियों के लिए शुल्क नहीं है।

आवेदन के लिए SBI की Career वेबसाइट पर जाकर Recruitment of Junior Associates Special Recruitment Drive 2026 का लिंक खोलें। Registration पूरा करने के बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। Photograph, Signature, Left Thumb Impression और Hand-Written Declaration अपलोड करें। लागू होने पर आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म Submit करें और उसकी कॉपी सुरक्षित रख लें। आवेदन की अंतिम तारीख 27 अगस्त 2026 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *