ग्रामीण डाक सेवक के 25000+ पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन India Post GDS Recruitment Notification 2026

सरकारी विभाग में नौकरी का अवसर तलाश रहे 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ी भर्ती सामने आई है। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक यानी GDS के 23,757 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके माध्यम से देश के अलग-अलग पोस्टल सर्किल में Branch Postmaster, Assistant Branch Postmaster और Dak Sevak के पद भरे जाएंगे।

india-post-gds-recruitment-2026

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल नहीं होना होगा। चयन मान्यता प्राप्त बोर्ड की कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होने वाली सिस्टम जनरेटेड मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।

India Post GDS Recruitment 2026 Overview

भर्ती विवरणजानकारी
विभागभारतीय डाक विभाग
भर्ती का नामGDS Online Engagement Schedule-II
कुल पद23,757
पदों के नामBPM, ABPM और Dak Sevak
न्यूनतम योग्यता10वीं पास
आयु सीमा18 से 40 वर्ष
चयन प्रक्रिया10वीं के अंकों की मेरिट
आवेदन माध्यमऑनलाइन
रजिस्ट्रेशन शुरू31 अगस्त 2026
आधिकारिक पोर्टलindiapost.gov.in/gdsonlineengagement

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

उम्मीदवारों को पहले One-Time Registration पूरा करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन जमा करके पोस्ट और डिवीजन की प्राथमिकता चुननी होगी।

प्रक्रियातारीख
One-Time Registration31 अगस्त से 19 सितंबर 2026
आवेदन एवं फीस जमा2 सितंबर से 21 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम समय-सीमाशाम 5 बजे
Correction Window23 से 24 सितंबर 2026

अभ्यर्थी India Post GDS के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन और आवेदन पूरा कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय में पास होना अनिवार्य है। आवेदक ने संबंधित पोस्टल सर्किल की निर्धारित स्थानीय भाषा कम से कम कक्षा 10वीं तक पढ़ी होनी चाहिए।

इसके अतिरिक्त उम्मीदवार को कंप्यूटर या स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए। साइकिल चलाना अथवा दोपहिया वाहन चलाने की योग्यता भी जरूरी है। आवेदन से पहले संबंधित सर्किल की स्थानीय भाषा और पोस्ट की शर्तें जरूर जांचनी चाहिए।

आयु सीमा और आरक्षण में छूट

आवेदन की अंतिम तारीख के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

SC और ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष तथा PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। PwBD के साथ OBC वर्ग को 13 वर्ष और PwBD के साथ SC/ST वर्ग को अधिकतम 15 वर्ष की छूट मिल सकती है। EWS वर्ग के लिए अलग से आयु छूट नहीं रखी गई है।

राज्यवार प्रमुख रिक्त पद

आधिकारिक सर्किलवार सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश में 1,691, बिहार में 1,098, राजस्थान में 1,009, मध्य प्रदेश में 1,450, झारखंड में 1,379 और गुजरात में 499 पद उपलब्ध हैं। महाराष्ट्र सर्किल में अलग-अलग भाषाओं को मिलाकर 2,431 पद रखे गए हैं। उम्मीदवार पोर्टल पर अपने सर्किल और डिवीजन के पदों की विस्तृत सूची देख सकते हैं।

GDS पद पर कितनी सैलरी मिलेगी?

GDS कर्मचारियों को Time Related Continuity Allowance यानी TRCA के अनुसार भुगतान किया जाएगा। Branch Postmaster के लिए शुरुआती TRCA स्लैब ₹12,000 से ₹29,380 तक है। Assistant Branch Postmaster और Dak Sevak के लिए यह ₹10,000 से ₹24,470 तक निर्धारित है।

इसके साथ नियमानुसार महंगाई भत्ता, ग्रेच्युटी और Service Discharge Benefit Scheme जैसे लाभ मिल सकते हैं। GDS पद नियमित केंद्रीय सिविल सेवा पद नहीं हैं और इनकी सेवा शर्तें अलग GDS Rules के अंतर्गत होती हैं।

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

सामान्य, OBC और EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क देना होगा। सभी महिला आवेदकों, SC, ST, PwBD और Transwomen उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार मेरिट लिस्ट 10वीं के अंकों को चार दशमलव स्थान तक प्रतिशत में बदलकर तैयार की जाएगी। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को निर्धारित कार्यालय में मूल दस्तावेज और दो सेट स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ Document Verification के लिए उपस्थित होना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *