UPCOS Latest News

UPCOS Portal Launch: उत्तर प्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित लोक भवन में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स्ड सर्विसेज कॉरपोरेशन (UPCOS) के पोर्टल, आधिकारिक वेबसाइट और लोगो का शुभारंभ किया। नई डिजिटल व्यवस्था का उद्देश्य आउटसोर्स रोजगार व्यवस्था में अधिक पारदर्शिता लाना और वेतन, उपस्थिति, मानव संसाधन प्रबंधन तथा कर्मचारी शिकायतों से जुड़ी प्रक्रियाओं को बेहतर बनाना है। […]